शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द

C

CG Khabar

29 जुल. 2025, 01:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

निमिषा प्रिया
निमिषा प्रिया

नई दिल्ली । डेस्क: यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. भारतीय ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबक्कर मुसलियार के कार्यालय ने पुष्टि की है कि निमिषा की मौत की सजा को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. 


कार्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "निमिषा प्रिया की मौत की सजा, जो पहले निलंबित थी, को रद्द कर दिया गया है. सना में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में पहले अस्थायी रूप से निलंबित मौत की सजा को पूरी तरह से रद्द करने का निर्णय लिया गया." यह फैसला निमिषा और उनके परिवार के लिये बड़ी राहत लेकर आया है.

विज्ञापन


गौरतलब है कि केरल की नर्स निमिषा प्रिया की यमन में होने वाली फांसी को वहां की सरकार ने स्थगित कर दिया था. निमिषा पर एक यमनी नागरिक की हत्या का आरोप है, और उनकी फांसी 16 जुलाई को तय थी. 


भारत सरकार के निरंतर प्रयासों और हस्तक्षेप के बाद यह राहत मिली है, जिससे निमिषा के परिवार को पीड़ित पक्ष के साथ समझौता करने के लिये अतिरिक्त समय मिल गया है.


सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने इस मामले में शुरू से ही हर संभव सहायता प्रदान की है. हाल के दिनों में, भारतीय अधिकारियों ने यमन के जेल प्रशासन और अभियोजन पक्ष से लगातार संपर्क बनाये रखा, जिसके परिणामस्वरूप फांसी को टालने में सफलता मिली. 


इससे निमिषा के परिवार को "दिया" (ब्लड मनी) के माध्यम से क्षमा की संभावना तलाशने का अवसर मिला है, जो यमन में शरिया कानून के तहत पीड़ित परिवार द्वारा दोषी को माफी देने का एक प्रावधान है.


निमिषा के परिवार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. सुनवाई के दौरान, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि भारत का यमन के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है, जिसके कारण प्रत्यक्ष हस्तक्षेप में कठिनाई हो रही थी. 


फिर भी, सरकार ने निजी तौर पर यमन के एक प्रभावशाली शेख के माध्यम से फांसी को स्थगित करने के लिए प्रयास किये.


सूत्रों ने बताया कि भारतीय अधिकारियों ने संवेदनशील परिस्थितियों के बावजूद स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाये रखा. इस स्थगन से निमिषा के परिवार को पीड़ित पक्ष के साथ बातचीत कर एक आपसी सहमति तक पहुंचने का समय मिलेगा.


हालांकि, प्रभावशाली शेख के माध्यम से किये गए प्रयासों ने इस मामले में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

8 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

8 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

8 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

9 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

10 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP