बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

प्रेम में रोड़ा बनी चाची की हत्या भतीजी और उसके प्रेमी ने की

C

CG Khabar

07 जून 2026, 12:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

हत्यारे गिरफ्तार- सरगुजा
हत्यारे गिरफ्तार- सरगुजा

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लखनपुर थाना क्षेत्र के बेलदगी गांव में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतका की सगी भतीजी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. 


बताया जा रहा है कि दोनों के प्रेम संबंध में टोकना बुजुर्ग महिला को इतना भारी पड़ा कि उन्होंने मिलकर उनकी जान ले ली. लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय आशीष कुमार गुप्ता और 20 वर्षीय तेरेसा एक्का के रूप में हुई है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला तब खुला जब पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में वारदात वाली रात मृतका की भतीजी तेरेसा एक युवक के साथ घर से बाहर निकलकर बाइक पर जाती हुई दिखाई दी. 


संदेह के आधार पर जब पुलिस ने तेरेसा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश और जुर्म कबूल कर लिया. 


आरोपियों ने बताया कि घटना की रात आशीष जब तेरेसा से मिलने घर आया था, तो बुजुर्ग महिला ने दोनों को एक साथ देख लिया और उन्हें जमकर फटकार लगाई. इसी बात से गुस्साए आशीष ने महिला का सिर दीवार पर दे मारा और दोनों ने मिलकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.


यह खौफनाक वारदात 1 जून की है, जब बेलदगी गांव में रहने वाली 65 वर्षीय लक्ष्मी लकड़ा का शव उनके घर में ही खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ था. घटना के वक्त महिला के पति बैजनाथ लकड़ा किसी काम से बाहर गए हुए थे, और घर की देखभाल के लिए उन्होंने अपनी भतीजी तेरेसा को अपने पास रखा था. 


वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी रात भर बाहर रहे और अगली सुबह शातिर भतीजी ने खुद ही परिजनों को लक्ष्मी लकड़ा की मौत की झूठी सूचना दी. 


शुरुआत में इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले, चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की, जिसके बाद इस पूरी क्रूर साज़िश का पर्दाफाश हुआ.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

5 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP