मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की निधि छिब्बर बनीं नीति आयोग की अंतरिम सीईओ

C

CG Khabar

25 फ़र. 2026, 03:25 AM 1 मिनट में पढ़ें 16

निधि छिब्बर
निधि छिब्बर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की आईएएस अफसर निधि छिब्बर को नीति आयोग के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. केंद्र सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर अब नीति आयोग के अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगी. 


वह वर्तमान में नीति आयोग के विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय (DMEO) में महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

विज्ञापन


यह नियुक्ति निवर्तमान सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम का कार्यकाल 24 फरवरी को समाप्त होने के बाद की गई है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निधि छिब्बर नियमित नियुक्ति होने या अगले आदेश तक इस पद पर बनी रहेंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP