बीजापुर मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, गोलाबारी जारी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में 8 नक्सलियों की मौत
बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर के तोड़का में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. शनिवार की सुबह से शुरू हुई यह मुठभेड़ अभी भी जारी है.
बताया जा रहा है कि मारे गये नक्सलियों के शव को सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा बरामद कर लिया गया है. साथ ही सुरक्षाबलों ने इनके पास से हथियार भी बरामद किये हैं. दोनो तरफ से गोलाबारी जारी है.
तोड़का का इलाका बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की यह बड़ी मुठभेड़ बताई जा रही है.
कहा जा रहा है कि जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है. पुलिस के अनुसार गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की ख़बर के बाद बीजापुर से डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी.
जहां शनिवार की सुबह संदिग्ध माओवादियों से मुठभेड़ हुई.
मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है. IG सुंदरराज पी का कहना है कि मुठभेड़ जारी है.