शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी ने कुरान की शपथ ली

C

CG Khabar

01 जन. 2026, 01:36 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

जोहरान ममदानी
जोहरान ममदानी

न्यूयॉर्क । डेस्क: न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी एक बेहद खास और ऐतिहासिक समारोह में अपने पद की शपथ ली हैं. 34 वर्षीय डेमोक्रेटिक नेता ममदानी आधी रात के समय सिटी हॉल के नीचे स्थित एक पुराने बंद सबवे स्टेशन में आयोजित समारोह में कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली. 


यह न्यूयॉर्क के इतिहास में पहली बार होगा जब कोई मेयर शपथ ग्रहण के लिए इस्लाम के पवित्र ग्रंथ का उपयोग करेगा. जोहरान ममदानी न केवल न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर होंगे, बल्कि वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले दक्षिण एशियाई और अफ्रीका में जन्मे व्यक्ति भी हैं. युगांडा में जन्मे ममदानी की यह जीत और उनका शपथ ग्रहण समारोह शहर की विविधता और मुस्लिम आबादी की गहरी जड़ों को प्रदर्शित करता है.

विज्ञापन


ममदानी अपने शपथ ग्रहण के दौरान कुल तीन कुरान का उपयोग किया. इनमें से दो उनके दादा-दादी की हैं, जो उनके पारिवारिक इतिहास से जुड़ी हैं. तीसरी कुरान 18वीं या 19वीं शताब्दी की एक छोटी हस्तलिखित पांडुलिपि है, जिसे न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी के 'शॉम्बर्ग सेंटर फॉर रिसर्च इन ब्लैक कल्चर' से लिया गया है. 


इस ऐतिहासिक कुरान का चयन ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी ने विशेषज्ञों की मदद से किया है. लाइब्रेरी की क्यूरेटर हिबा आबिद के अनुसार, यह कुरान न्यूयॉर्क के मुस्लिम समुदाय की पहुंच और विविधता का प्रतीक है. इसे प्रसिद्ध अश्वेत प्यूर्टो रिकान इतिहासकार आर्टुरो शॉम्बर्ग ने अपने संग्रह में शामिल किया था, जो अफ्रीका और अमेरिका में इस्लाम और अश्वेत संस्कृति के संबंधों को दर्शाती है. 


यह पांडुलिपि साधारण डिजाइन वाली है, जिसे किसी राजसी प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि आम पाठकों के लिए बनाया गया था.


हालांकि न्यूयॉर्क में मेयर पद की शपथ के लिए किसी धार्मिक ग्रंथ का होना अनिवार्य नहीं है, लेकिन ममदानी ने अपनी पहचान और आस्था को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का फैसला किया है. उनके इस फैसले ने जहां एक ओर उनके समर्थकों में उत्साह भरा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें रूढ़िवादी हलकों से आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है. 


अलबामा के सीनेटर टॉमी ट्यूबरविले जैसे नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. इसके बावजूद ममदानी ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी आस्था को लेकर किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं झुकेंगे. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भी अपनी मुस्लिम पहचान को गर्व से साझा किया था.


ममदानी का मेयर बनना न्यूयॉर्क की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है. एक डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट के रूप में उनका उदय और शपथ ग्रहण के लिए ऐतिहासिक कुरान का चुनाव यह संदेश देता है कि न्यूयॉर्क की सत्ता अब उन समुदायों के हाथों में भी पहुंच रही है जो लंबे समय तक हाशिए पर रहे हैं. 


शपथ ग्रहण समारोह के बाद, न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी इस ऐतिहासिक कुरान को सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए रखेगी, ताकि लोग शहर के इस्लामी इतिहास और संस्कृति को करीब से समझ सकें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

2 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

3 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

3 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

3 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

4 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP