गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

नई दिल्ली: 5-स्टार होटल में नागालैंड की युवती को गाड़ी में खींचने का प्रयास

C

CG Khabar

06 अक्टू. 2026, 02:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

रेप
रेप

नई दिल्ली । डेस्क: नई दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी स्थित एक पांच सितारा होटल की पार्किंग में रविवार तड़के करीब 3:30 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई. मर्सिडीज कार सवार तीन युवकों ने नागालैंड की एक युवती को जबरन अपनी गाड़ी में खींचने का प्रयास किया और जब युवती के दोस्तों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों उन पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया.


शिकायत के अनुसार, नागालैंड की रहने वाली युवती अपने दोस्त के साथ होटल गई थी. 

विज्ञापन


जब वे वॉशरूम से लौट रहे थे, तभी सफेद मर्सिडीज में सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोका और युवती के साथ बदसलूकी करते हुए उसे खींचने लगे. 


युवती के दोस्त आयुष, उद्भव और समर्थ जब उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे आयुष के दांत टूट गए और बाकी दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी अपनी कार से फरार होने में कामयाब रहे. 


हालांकि, पीड़िता ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था. चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और आरएमएल अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. 

पुलिस ने तीनों आरोपियों-दिव्यांशू, गौरव और मोहित-की पहचान कर ली है और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की आगे की जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद

24 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

17 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

22 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

23 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

23 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP