बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बंगाल में BJP सरकार आते ही बंद होगा 'भतीजा-टैक्स', खुलेगा हिंदमोटर- अमित शाह

C

CG Khabar

24 अप्रै. 2026, 02:21 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

अमित शाह
अमित शाह

कोलकाता । डेस्क: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुगली के उत्तरपाड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया. शाह ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि यह चुनाव बंगाल को दंगामुक्त, आतंकवादमुक्त और घुसपैठियों से मुक्त बनाने का चुनाव है. 


उन्होंने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं, बंगाल में फिर से बाबरी मस्जिद जैसे किसी ढांचे का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा.

विज्ञापन


ममता बनर्जी पर हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री एक महिला होने के बावजूद राज्य में महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही हैं. 


उन्होंने वादा किया कि 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल की कानून-व्यवस्था ऐसी होगी कि कोई भी महिला रात के 2 बजे भी बिना किसी डर के बाहर निकल सकेगी और गुंडों की हिम्मत नहीं होगी कि वे उनकी तरफ आँख उठाकर भी देखें. 


शाह ने चेतावनी दी कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को 'उल्टा लटका' दिया जाएगा.


रोजगार और उद्योग के मुद्दे पर शाह ने हिंदमोटर कारखाना बंद होने का हवाला देते हुए कहा कि ममता दीदी के शासन में नए उद्योग नहीं आए, बल्कि पुराने भी बंद हो गए. 


उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद बंद पड़ी सभी फैक्ट्रियों को फिर से शुरू किया जाएगा. 


शाह ने आरोप लगाया कि घुसपैठिए बंगाल के युवाओं की नौकरियां और गरीबों का राशन छीन रहे हैं, जिन्हें ममता बनर्जी ने अपना वोट बैंक बना लिया है. 


उन्होंने जोर देकर कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद सिंडिकेट राज और 'भतीजा-टैक्स' का पूरी तरह अंत हो जाएगा और घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा. गृहमंत्री ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा 110 से अधिक सीटें जीत रही है और 5 तारीख को टीएमसी का खेल पूरी तरह खत्म हो जाएगा. File Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

एक घंटा पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

एक घंटा पहले

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर Photo X से
देश-विदेश

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, 11 नवंबर को किया था CRPF पर हमला

10 घंटे पहले

आसिफ मर्चेंट- पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में 330 महीने की सजा
देश-विदेश

ट्रंप-बाइडेन की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल की जेल

10 घंटे पहले

राहुल गांधी अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में
देश-विदेश

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के आर्थिक और चुनावी दावों से छिड़ा सियासी संग्राम

11 घंटे पहले

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा- फाइल फोटो
देश-विदेश

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP