शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बालेंद्र शाह बोले- भारत के साथ मिलकर बढ़ाएंगे विकास के कदम

C

CG Khabar

28 मार्च 2026, 09:22 AM 1 मिनट में पढ़ें 9

बालेंद्र शाह
बालेंद्र शाह

नई दिल्ली । डेस्क: नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश का उत्तर देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है. बालेंद्र शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के लोगों की साझा समृद्धि और बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं.


गौरतलब है कि शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को बधाई दी थी. 

विज्ञापन


भू-आबद्ध देश होने के नाते नेपाल पारगमन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए काफी हद तक भारतीय क्षेत्र पर निर्भर है, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग क्षेत्रीय हितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है. 


बालेंद्र शाह ने यह कार्यभार के.पी. शर्मा ओली की सरकार गिरने के बाद उपजी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच संभाला है. पिछले साल सितंबर में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद ओली सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा था, जिसके बाद बालेंद्र शाह लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित होकर सत्ता में आए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP