शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

नेपाल बाढ़: शवों की शिनाख्त के लिए भारत की लैब में परिजनों का होगा DNA टेस्ट

C

CG Khabar

04 सित. 2026, 06:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 32

DNA डेेेेस्ट-नेपाल
DNA डेेेेस्ट-नेपाल

नई दिल्ली । डेस्क: नेपाल में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य जारी हैं, जहां लापता लोगों के परिजनों को एक बड़ी राहत देने का फैसला किया गया है. नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वाले अज्ञात शवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए एक विशेष सुविधा शुरू कर रही है. 


विदेश मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, नेपाल में लापता हुए लोगों के भारत में रह रहे प्रथम श्रेणी के जैविक रिश्तेदारों (जैसे माता-पिता, बेटा-बेटी या भाई-बहन) का भारत की केंद्रीय और राज्य स्तरीय फॉरेंसिक लैब में डीएनए प्रोफाइलिंग (DNA Profiling) कराया जाएगा.

विज्ञापन


नेपाल में पिछले सप्ताह बर्फ-चट्टान का हिमस्खलन (ice-rock avalanche) होने से आई फ्लैश फ्लड ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 1,259 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 5,000 लोग अभी भी लापता हैं. 


हालांकि आपातकालीन टीमों ने 12,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, लेकिन दूर-दराज के इलाकों से लगातार शव बरामद हो रहे हैं.


काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने गृह मंत्रालय के सहयोग से यह कदम उठाया है, ताकि पहचान प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. इसके तहत पीड़ित परिवार सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्रीज (CFSLs), स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्रीज (SFSLs), नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) की प्रयोगशालाओं और NABL से मान्यता प्राप्त लैब में जाकर अपने जैविक नमूने दे सकते हैं.


नेपाल पुलिस की सलाह के अनुसार, पहचान प्रक्रिया के लिए 'ऑटोसोमल एसटीआर डीएनए प्रोफाइलिंग' (Autosomal STR DNA profiling) तकनीक का उपयोग किया जाएगा. सहायता और समन्वय के लिए नेपाल पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर +977 9841 6160 95 भी जारी किया है.


एक बार जब रिश्तेदारों का डीएनए प्रोफाइल और प्राथमिक विवरण तैयार हो जाएगा, तो उसे नेपाल पुलिस की ईमेल आईडी dnacodis@nepalpolice.gov.np पर भेजा जाएगा, ताकि अज्ञात शवों से मिले डीएनए सैंपल का मिलान किया जा सके. 


इसके अलावा, भारतीय दूतावास के समन्वय और सहयोग के लिए इस डीएनए रिपोर्ट की एक प्रति eoikathmandufloodsupport@gmail.com पर भी भेजी जा सकती है. भारत सरकार के इस कदम से उन परिवारों को मदद मिलेगी जो अपने प्रियजनों की तलाश में मानसिक और भावनात्मक दौर से गुजर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

10 घंटे पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

12 घंटे पहले

प्याज के दाम दुगने हुए
खबर खास

दो साल के शिखर पर पहुंची महंगाई: दोगुने हुए प्याज के दाम, अब महंगी EMI के झटके की तैयारी!

12 घंटे पहले

ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

23 घंटे पहले

DElhi Pollution- स्वस्थ्य लोग बीमार पड़ रहें हैं
खबर खास

दिल्ली: ग्रीन पटाखे भी बेअसर, डॉक्टरों ने चेताया- बिना बीमारी वाले लोग भी जहरीली हवा से हो रहे बीमार

एक दिन पहले

WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP