गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

नेपाल चुनाव: बालेंद्र शाह की पार्टी की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

C

CG Khabar

07 मार्च 2026, 04:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

पीएम मोदी
पीएम मोदी

नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (7 मार्च, 2026) को नेपाल में संपन्न हुए आम चुनावों की सफलता पर वहां की जनता और सरकार को हार्दिक बधाई दी है. पीएम मोदी ने इस चुनाव को नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक 'गौरवपूर्ण क्षण' और ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया. 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी शुभकामनाएँ साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक करीबी दोस्त और पड़ोसी होने के नाते, भारत नेपाल की नई सरकार के साथ शांति, प्रगति और साझा समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने नेपाली नागरिकों द्वारा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के जीवंत इस्तेमाल की भी सराहना की.

विज्ञापन


नेपाल के चुनावी नतीजों में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहाँ रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. पिछले साल हुए हिंसक 'जेन जेड' प्रदर्शनों के बाद हुए इन पहले आम चुनावों में RSP ने स्थापित राजनीतिक दलों के वर्चस्व को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. 


विशेष रूप से काठमांडू जिले की सभी 10 सीटों पर पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है. बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने वाली RSP मधेस प्रांत के जनकपुर से शुरू हुए अपने अभियान के बाद अब पूरे क्षेत्र में ऐतिहासिक बढ़त बनाए हुए है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP