रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

नेपाल: 27 मार्च को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे बालेंद्र शाह

C

CG Khabar

20 मार्च 2026, 03:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

बालेन्द्र शाह
बालेन्द्र शाह

काठमांडू । डेस्क: हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने के बाद, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) आगामी 27 मार्च को नई सरकार का गठन करने के लिए तैयार है. काठमांडू के पूर्व मेयर और पार्टी के वरिष्ठ नेता बलेंद्र शाह नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. 


यह निर्णय आरएसपी अध्यक्ष रबी लामिछाने और बलेंद्र शाह के बीच पिछले साल दिसंबर में हुए सात सूत्री समझौते के तहत लिया गया है, जिसमें लामिछाने पार्टी का नेतृत्व संभालने और शाह को सरकार का नेतृत्व सौंपने पर सहमत हुए थे.

विज्ञापन


5 मार्च को हुए मध्यावधि चुनावों में चार साल पुरानी आरएसपी ने प्रतिनिधि सभा में 182 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया है. पार्टी ने प्रत्यक्ष निर्वाचन (FPTP) प्रणाली के माध्यम से 125 और समानुपातिक प्रतिनिधित्व (PR) प्रणाली के माध्यम से 57 सीटें हासिल की हैं, जो इसे सदन में लगभग दो-तिहाई बहुमत प्रदान करती हैं. 


संविधान के अनुच्छेद 76 (1) के तहत राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल बहुमत वाली पार्टी के नेता के रूप में शाह को प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे. 


हालांकि कानूनी रूप से शपथ ग्रहण से पहले भी सरकार बनाई जा सकती थी, लेकिन आरएसपी ने विवादों से बचने के लिए 26 मार्च को सांसदों के आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह तक प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया है.


पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के अनुसार, नई कैबिनेट का आकार छोटा रखा जाएगा और इसमें अधिकतम 18 सदस्य होंगे, जबकि संवैधानिक सीमा 25 की है. 


गुरुवार को हुई पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक में रबी लामिछाने, बलेंद्र शाह, डोल प्रसाद अर्याल और स्वर्णिम वाग्ले जैसे दिग्गज नेताओं ने सरकार गठन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की. 

महासचिव कविंद्र बुर्लाकोटी के अनुसार, सांसदों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बलेंद्र शाह को संसदीय दल का नेता चुनने की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

3 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

3 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

3 घंटे पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

4 घंटे पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

4 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'12 सालों का नुकसान और 1977 का पछतावा': सोनिया गांधी के बयानों से गरमाई देश की राजनीति

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP