बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में नेहा शर्मा से पूछताछ

C

CG Khabar

02 दिस. 2025, 05:01 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

नेहा शर्मा
नेहा शर्मा

मुंबई । डेस्क: ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के माध्यम से वित्तीय हेरफेर के आरोपों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय देश भर में जांच कर रहा है. इसी आरोप के सिलसिले में कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की बेटी, अभिनेत्री नेहा शर्मा को समन भेजा गया था. समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री ने मंगलवार को ईडी कार्यालय में हाजिरी दी. 


नेहा का बयान दर्ज किया गया है. हालांकि, इस मामले में अभिनेत्री की ओर से अभी तक कुछ भी नहीं बताया गया है.

विज्ञापन


नेहा पहली नहीं हैं, इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारों को ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का विज्ञापन करने के सिलसिले में समन भेजा जा चुका है. बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के अभिनेता-अभिनेत्री, पूर्व खिलाड़ी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सहित एक के बाद एक कई प्रसिद्ध और जाने-माने चेहरों को समन मिला है.


ठीक किन-किन बेटिंग ऐप्स के लिए सितारों को ईडी का समन मिल रहा है, उन सभी के नाम अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं. हालांकि, अब तक दो ऐप्स के नाम चर्चा के केंद्र में हैं. एक है 'रम्मी' और दूसरा है 'वनएक्स बेट' (1XBET). 


पहले ऐप के लिए दक्षिण भारत के कई अभिनेता-अभिनेत्री और कलाकर मुश्किल में पड़े हैं. दूसरे ऐप के लिए ईडी का बुलावा पूर्व क्रिकेटरों युवराज सिंह, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना से लेकर टॉलीवुड के दो सितारों मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा तक को मिला है.


केंद्र सरकार ने 'वनएक्स बेट' नामक ऑनलाइन बेटिंग ऐप को कुछ अन्य ऐप्स के साथ अवैध घोषित कर दिया है. देश के विभिन्न क्षेत्रों के कई शीर्ष सितारे इस ऐप के प्रचार कार्यों से जुड़े थे, जिसके कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Robert Pattinson- Next James Bond
रचना संसार

सिनेमा की सबसे बड़ी जासूसी विरासत अब रॉबर्ट पैटिंसन के कंधों पर, बनेंगे अगले जेम्स बॉन्ड

19 घंटे पहले

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी जान से मारने की नई धमकी

एक दिन पहले

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड
रचना संसार

अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की बड़ी साजिश नाकाम, फिराक में थे दो शूटर

2 दिन पहले

कंगना रनौत- भाजपा सांसद
रचना संसार

गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश में FIR दर्ज

3 दिन पहले

दिलजीत दोसांझ- पंजाबी गायक
रचना संसार

अहमदाबाद: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब और हथियारों वाले गानों को रोकने की मांग

3 दिन पहले

रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP