सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

नीट विवाद: BJP के विरोध के बाद संसदीय समिति से United Doctors Front बाहर

C

CG Khabar

01 जून 2026, 07:47 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

डॉक्टर
डॉक्टर

नई दिल्ली । डेस्क: नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ी और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रही संसद की एक स्थायी समिति की बैठक में सोमवार को भारी हंगामा हुआ. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति के सामने गवाह के तौर पर सूचीबद्ध 'यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट' (UDF) के प्रतिनिधियों को भाजपा सांसदों के कड़े विरोध के बाद बयान दर्ज कराने से रोक दिया गया.


शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की इस बैठक में नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों, एनटीए की भूमिका और 'पेन-एंड-पेपर' बनाम 'कंप्यूटर आधारित परीक्षा' के विकल्पों पर चर्चा होनी थी. आधिकारिक नोटिस के मुताबिक यूडीएफ के प्रतिनिधियों को गवाही के लिए बुलाया गया था, लेकिन जैसे ही वे बैठक में शामिल होने वाले थे, भाजपा के राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने इस पर आपत्ति जता दी.

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, भाजपा सांसदों का तर्क था कि यूडीएफ इस मामले में एक तटस्थ पक्ष नहीं है और उसका रुख पहले से ही सबको पता है. यूडीएफ ने एनटीए को भंग कर एक स्वतंत्र जांच एजेंसी बनाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी है. 


भाजपा सदस्यों ने यह भी कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और उन्होंने बैठक के समय पर भी सवाल उठाए. इस विरोध के बाद समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को यूडीएफ प्रतिनिधियों को सूचित करना पड़ा कि वे चर्चा का हिस्सा नहीं बन सकते.


इस कार्रवाई पर निराशा व्यक्त करते हुए यूडीएफ के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल ने कहा कि संगठन ने एक हफ्ते पहले ही अपने प्रतिनिधियों के नाम और मांगों का ज्ञापन सौंप दिया था. उन्होंने मांग की कि एनटीए को तुरंत भंग कर संसद के अधिनियम के तहत एक नई और जवाबदेह परीक्षा संस्था का गठन किया जाना चाहिए, जिसका ऑडिट और निरीक्षण सीधे संसद के पास हो.


दूसरी ओर, बैठक के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बैठक की आंतरिक जानकारियों को साझा करने से इनकार कर दिया, लेकिन पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया. 


वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस घटनाक्रम पर सोशल मीडिया के जरिए सरकार की परीक्षा प्रणाली पर तीखा हमला बोला और कहा कि मौजूदा 'सिस्टम' ने उच्च शिक्षा में परीक्षाओं के भरोसे को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जिमी टाटा- रतन टाटा के भाई
खबर खास

टाटा की विरासत पर 'पारिवारिक कब्जे' की आहट? जिमी टाटा ने नोएल के खिलाफ खोला मोर्चा

55 मिनट पहले

AI Generated Photo
खबर खास

कैंसर की 6 और मधुमेह समेत 14 जरूरी दवाओं की बिक्री बंद करने पर NPPA की मुहर

एक घंटा पहले

शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

2 दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP