मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
छत्तीसगढ़ मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
जगदलपुर | संवाददाताः अबूझमाड़ के तोड़मा गांव के दो ग्रामीणों की संदिग्ध नक्सलियों ने हत्या कर दी है.
दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर बसा तोड़मा गांव बारसूर थाना क्षेत्र के भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आता है.
मृतकों में एक शिक्षा दूत बामन कश्यप और अनीश राम नाम के ग्रामीण बताये जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने बुधवार रात इन दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और मौत के घाट उतार दिया.
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को घर से बाहर निकाला फिर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल की तरफ ले जाकर गला घोट कर मार दिये. हत्या के बाद शव गांव के पास लाकर फेंक दिया.