बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

31 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल: ठप रहेंगी जोमैटो, स्विगी और अमेजॉन की सेवाएं

C

CG Khabar

27 दिस. 2025, 05:44 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

गिग वर्कर हड़ताल
गिग वर्कर हड़ताल

नई दिल्ली । डेस्क: साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को देश के करोड़ों लोगों को ऑनलाइन फूड और सामान ऑर्डर करने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर इस दिन देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिसे इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) का भी समर्थन मिला है. 


इस हड़ताल में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विगी और जेप्टो जैसी बड़ी कंपनियों के डिलीवरी पार्टनर्स शामिल होने जा रहे हैं.

विज्ञापन


यूनियन के नेताओं का कहना है कि डिलीवरी कर्मचारी लंबे समय से कम वेतन, काम के बढ़ते दबाव और सामाजिक सुरक्षा के अभाव में काम कर रहे हैं. विशेष रूप से '10 मिनट डिलीवरी' के टारगेट को पूरा करने के चक्कर में डिलीवरी एजेंट्स को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है. 


गिग वर्कर्स का आरोप है कि उनकी आय और इंसेंटिव लगातार कम हो रहे हैं, जबकि काम के घंटे बढ़ते जा रहे हैं. 


अपनी मांगों की ओर सरकार और कंपनियों का ध्यान खींचने के लिए उन्होंने उत्सव के इस खास दिन को चुना है, ताकि उनकी आवाज मजबूती से सुनी जा सके. 


माना जा रहा है कि इस फैसले से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह चरमरा सकती हैं. (Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

3 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

13 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

14 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

4 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

5 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP