शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

14 मार्च को नेशनल लोक अदालत, आपसी सुलह से होगा त्वरित निपटारा

C

CG Khabar

12 मार्च 2026, 02:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

लोक अदालत
लोक अदालत

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में कानूनी विवादों को आपसी सहमति और समझदारी से सुलझाने के लिए शनिवार, 14 मार्च 2026 को प्रदेशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित यह आयोजन कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत होगी. 


इसके तहत रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला और व्यवहार न्यायालयों में खंडपीठों का गठन किया गया है, जहाँ लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा.

विज्ञापन


इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित शमनीय आपराधिक प्रकरण, चेक बाउंस (138 एनआई एक्ट), मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, जल एवं संपत्ति कर, और ट्रैफिक चालान जैसे मामलों की सुनवाई होगी. 


इसके अलावा, राजस्व संबंधी मामले जैसे कि खातेदारों और वारिसों के बीच आपसी बंटवारा, नामांतरण, और कब्जे के आधार पर बंटवारे का भी निराकरण किया जाएगा. विशेष रूप से भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) के तहत आने वाले कार्यवाही के मामले और बैंक रिकवरी के प्री-लिटिगेशन केस भी इस अभियान का हिस्सा होंगे.


लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मुकदमों के बोझ को कम करना और पक्षकारों को बिना किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया के सुलभ व त्वरित न्याय प्रदान करना है. 


बिजली, दूरसंचार विभाग और नगर निगमों के वसूली संबंधी विवादों को भी सुलह के माध्यम से समाप्त किया जाएगा. जो पक्षकार अपने मामलों का समाधान चाहते हैं, वे संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अपना पंजीयन कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला पंचायत चुनाव विवाद: HC का चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार

7 मिनट पहले

रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

19 मिनट पहले

रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

32 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

8 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP