शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

नासिक TCS कांड: यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 8 गिरफ्तार

C

CG Khabar

16 अप्रै. 2026, 06:44 AM 3 मिनट में पढ़ें 11

निदा खान
निदा खान

नासिक । डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) केंद्र में सामने आए यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोपों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद कंपनी ने नासिक स्थित अपने केंद्र के कामकाज को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है और सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक 'वर्क फ्रॉम होम' यानी घर से काम करने का निर्देश दिया गया है. 


पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं, जिसके लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है.

विज्ञापन


जांच के दौरान अब तक कुल नौ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं. इनमें से आठ शिकायतें महिला कर्मचारियों द्वारा दर्ज कराई गई हैं, जिन्होंने वर्षों से चल रहे यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और धार्मिक उत्पीड़न के डरावने अनुभव साझा किए हैं. 


एक FIR पुरुष कर्मचारी द्वारा भी दर्ज कराई गई है, जिसमें उसने धार्मिक प्रताड़ना और धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाया है. 


नासिक के पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि सात पुरुष आरोपियों ने कार्यस्थल के भीतर एक 'संगठित गिरोह' की तरह काम किया. ये आरोपी महिला कर्मचारियों को अपना निशाना बनाते थे और अधिकांश मामलों में ये सातों एक साथ संलिप्त पाए गए हैं. 


पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें सात पुरुष और एक महिला शामिल है, जबकि एक अन्य महिला आरोपी अभी भी फरार है. गिरफ्तार पुरुषों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अतार, रज़ा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसार और शाहरुख शेख के रूप में हुई है.


आरोपियों में टीम लीडर जैसे पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग शामिल थे, जिन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया. एक महिला एचआर हेड निदा खान पर भी आरोप है कि उसने पीड़ितों को शिकायत करने से रोका और इसे सामान्य बात बताकर आरोपियों का पक्ष लिया. 


शिकायतों के अनुसार, यह प्रताड़ना 2022 से जारी थी, जिसमें अश्लील टिप्पणियां, गलत तरीके से छूना, पीछा करना और व्यक्तिगत जीवन में दखल देना शामिल था. इसके साथ ही, कर्मचारियों पर एक विशिष्ट धर्म को अपनाने, मांसाहारी भोजन करने और धार्मिक प्रथाओं में भाग लेने के लिए दबाव डाला जाता था. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राज्य खुफिया विभाग (SID), आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जैसी एजेंसियों से भी संपर्क किया है ताकि किसी भी बड़े लिंक या फंडिंग की संभावना की जांच की जा सके. 


राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस पर स्वतः संज्ञान लिया है और 18 अप्रैल को एक तथ्य-खोज समिति नासिक केंद्र का दौरा करेगी. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इन आरोपों को "अत्यंत चिंताजनक और पीड़ादायक" बताते हुए टीसीएस की मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमण्यन के नेतृत्व में गहन जांच का आश्वासन दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

3 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

15 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

15 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

16 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

16 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP