शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

ट्रम्प से माफी मांगने पर मस्क की संपत्ति बढ़ी

C

CG Khabar

12 जून 2025, 05:02 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

Trump-Musk
Trump-Musk

नई दिल्ली । डेस्क: डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगने के बाद एलन मस्क के संपत्ति में इजाफा हुआ है. विश्व के सबसे धनी उद्यमी एलन मुस्क की संपत्ति में हाल ही में 191 मिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई. जब उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ अपनी तीखी टिप्पणियों पर खेद व्यक्त किया. यह जानकारी फोर्ब्स के रियल-टाइम अरबपति ट्रैकर से सामने आई है, जिसके अनुसार मस्क की कुल संपत्ति अब 411.4 अरब डॉलर तक पहुंच गई है.


मस्क ने बुधवार को अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "मैं राष्ट्रपति @realDonaldTrump के बारे में पिछले सप्ताह की कुछ टिप्पणियों पर खेद व्यक्त करता हूं. मेरी कुछ पोस्ट्स हद से ज्यादा थीं."

विज्ञापन


इस बयान के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस संदेश को देखा और इसकी सराहना की. उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ने एलन के बयान को स्वीकार किया और इसे महत्व दिया. हम अमरीकी जनता के हित में काम करना जारी रखेंगे."


ट्रम्प ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिये एक साक्षात्कार में इस माफी को "बेहद सकारात्मक" बताया. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने ऐसा करके बहुत अच्छा किया."


यह विवाद तब शुरू हुआ जब मस्क ने ट्रम्प द्वारा समर्थित एक आर्थिक विधेयक की आलोचना की थी.


ट्रम्प ने इस विधेयक को "द बिग ब्यूटीफुल बिल" कहा था, जबकि मस्क ने इसे "द बिग अग्ली बिल" करार देकर इसका मजाक उड़ाया. इस आलोचना से पहले मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) से अपनी भूमिका छोड़ दी थी, जिसके बाद उन्होंने तीन दिनों तक इस विधेयक के खिलाफ ऑनलाइन पोस्ट किये.


मस्क और ट्रम्प के बीच यह सुलह न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसने मस्क की संपत्ति में भी उल्लेखनीय इजाफा किया है. यह घटना दर्शाती है कि कैसे एक सार्वजनिक माफी और सकारात्मक संवाद व्यापार और व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP