शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

प्रेम प्रसंग के विवाद में हत्या: AIIMS के सामने कार से रौंदा, आरोपी फरार

C

CG Khabar

15 अग. 2026, 01:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

हत्या
हत्या

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सामने प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 34 वर्षीय परमप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. 


प्रारंभिक जांच और घटना स्थल के आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. वारदात में शामिल कार सवार युवती को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी भरत मंगनानी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

विज्ञापन


यह पूरी घटना शुक्रवार शाम लगभग चार बजे की है. बताया जा रहा है कि दुर्ग के रहने वाले भरत मंगनानी और टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी निवासी परमप्रीत सिंह के बीच एक युवती को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. 


एम्स अस्पताल के पास जब दोनों का आमना-सामना हुआ, तो बातचीत के दौरान बहस काफी बढ़ गई. इसी दौरान आरोपी भरत ने गुस्से में आकर अपनी तेज रफ्तार कार से परमप्रीत को सीधी टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी भीषण थी कि परमप्रीत उछलकर कार की छत पर जा गिरा और खुद को बचाने के लिए वाहन रोकने का प्रयास करता रहा. हालांकि, चालक ने गाड़ी की रफ्तार कम करने के बजाय उसे और बढ़ा दिया. कुछ दूरी तक घसीटे जाने के बाद परमप्रीत नीचे गिर गया और आरोपी उसे कार से कुचलता हुआ निकल गया. 


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह भयावह वारदात कैद हो गई है, जिसके फुटेज सोशल मीडिया और जांच में मुख्य आधार बने हैं. घटना की सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

3 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

3 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

9 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

16 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

16 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP