सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

मुंगेली: डॉक्टरों ने बचाई मासूम की जान, गले में फंसा सिक्का निकाला

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 01:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

मुंगेली-जिला चिकित्सालय
मुंगेली-जिला चिकित्सालय

रायपुर । संवाददाता: मुंगेली के जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की सजगता और त्वरित निर्णय से एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की जान बचाने में बड़ी सफलता मिली है. मुंगेली विकासखंड के ग्राम कोसमतरा की रहने वाली तीन वर्षीय हिमांशी साहू ने खेल-खेल में अचानक एक सिक्का निगल लिया था, जो उसकी आहार नली में जाकर फंस गया. 


घटना के बाद घबराए परिजनों ने बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक्स-रे जांच के जरिए आहार नली में सिक्के की स्थिति की पुष्टि की गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम ने बिना समय गंवाए दूरबीन यानी एंडोस्कोपिक तकनीक का सहारा लिया और एक जटिल ऑपरेशन के जरिए सिक्के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा और सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय ने बताया कि डॉक्टरों की इस तत्परता की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है. 


इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सत्यपाल, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार बेलदार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु ध्रुव सहित पूरी मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. 


सफल इलाज के बाद बच्ची के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है. स्वास्थ्य विभाग ने इस सफल सर्जरी को जिला चिकित्सालय की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और टीम वर्क का परिणाम बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

एक घंटा पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

2 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP