गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

मुंगेली: 14 वर्षीय छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म

C

CG Khabar

03 अक्टू. 2026, 05:01 PM 2 मिनट में पढ़ें 25

रेप
रेप

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत एक 14 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाया गया. जरहागांव थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वारदात की शुरुआत 29 सितंबर की शाम उस वक्त हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी. रास्ते में साहिल और प्रहलाद ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से बेरहमी से पीटा. 

विज्ञापन


किसी को कुछ न बताने की धमकी देते हुए आरोपियों ने उसे ₹500 थमा दिए. इस खौफनाक घटना से सहमी किशोरी घर जाने की हिम्मत न जुटा सकी और बस में सवार होकर रतनपुर पहुंच गई, जहां एक अज्ञात महिला ने उसे पनाह दी.


अगले दिन यानी 30 सितंबर को जब छात्रा घर लौटने के उद्देश्य से शाम करीब 5 बजे बरेला बस स्टैंड पर उतरी, तो घात लगाए बैठे दोनों आरोपियों ने उसे दोबारा दबोच लिया. 


वे किशोरी को जबरन घसीटते हुए एक नजदीकी मकान में ले गए. वहां साहिल ने उसके हाथ दबोचे और प्रहलाद ने उसके शरीर में नशीला इंजेक्शन घोंप दिया. बेसुध होने के बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 


होश में आने पर पीड़िता ने खुद को बदहवास हालत में पाया और उसके शरीर में असहनीय पीड़ा हो रही थी.


किसी तरह अपने घर पहुंची पीड़िता ने जब आपबीती परिजनों को सुनाई, तो उनके होश उड़ गए. परिजन तुरंत 1 अक्टूबर को जरहागांव थाने पहुंचे और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई. मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

56 मिनट पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP