रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

मुंबई: पिता ने किया मूक-बधिर पुत्री का रेप, DNA टेस्ट से खुलासा

C

CG Khabar

05 फ़र. 2026, 02:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

DNA Test
DNA Test

मुंबई । डेस्क: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कफ परेड इलाके में एक 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. युवती के पिता ने ही अपनी बेटी के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस को इस सच तक पहुँचने के लिए कुल 17 संदिग्धों का डीएनए टेस्ट कराना पड़ा, जिसके बाद आरोपी पिता का चेहरा बेनकाब हो सका.


यह मामला पिछले साल सितंबर में तब प्रकाश में आया जब युवती को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ. अपनी दादी को इशारों में दर्द की बात बताने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने खुलासा किया कि वह पांच महीने की गर्भवती है. 

विज्ञापन


अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन मूक-बधिर होने और लोक-लाज के डर से युवती शुरू में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी. जांच के दौरान युवती के पिता ने किसी भी जानकारी से इनकार किया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भी कतरा रहा था.


पुलिस ने सघन जांच और लंबी काउंसलिंग के बाद 17 लोगों के खून के नमूने लिए, जिनमें युवती का पिता भी शामिल था. 27 जनवरी को आई डीएनए रिपोर्ट में भ्रूण का मिलान केवल उसके पिता के साथ हुआ. 


पुलिस के अनुसार, यह घिनौनी वारदात मार्च से सितंबर 2023 के बीच अंजाम दी गई थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

7 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

8 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

8 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

8 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

9 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP