मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

मुंबई: तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

C

CG Khabar

29 अप्रै. 2026, 02:51 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

शव
शव

मुंबई । डेस्क: मुंबई के पायधुनी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ रविवार को भोजन के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी दो बेटियों आयशा (16) एवं ज़ैनब (13) के रूप में हुई है. 


जानकारी के मुताबिक, परिवार ने रात के खाने में बिरयानी और तरबूज खाया था, जिसके कुछ समय बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई और उनकी हालत बिगड़ती चली गई.

विज्ञापन


पुलिस जांच में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि इस डिनर में परिवार ने पांच रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया था. हालांकि, उन रिश्तेदारों ने केवल बिरयानी खाई और तरबूज का सेवन नहीं किया, जिसके चलते उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं. 


पायधुनी पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है. मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने भोजन के नमूने फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं और मामले की गहन तफ्तीश की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

3 घंटे पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

3 घंटे पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

3 घंटे पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

4 घंटे पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP