शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बंगाल की राजनीति के 'चाणक्य' मुकुल रॉय का 71 वर्ष की आयु

C

CG Khabar

23 फ़र. 2026, 08:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

मुकुल राय
मुकुल राय

कोलकाता । डेस्क: तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का सोमवार तड़के कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. 71 वर्षीय रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कई दिनों से कोमा में थे. 


उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने बताया कि रात लगभग 1:30 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ. पश्चिम बंगाल की राजनीति के 'चाणक्य' माने जाने वाले मुकुल रॉय ने 1998 में ममता बनर्जी के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी और वह पार्टी के आधिकारिक चुनाव चिह्न को चुनाव आयोग में पंजीकृत कराने वाले व्यक्ति थे.

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक अनुभवी राजनेता बताया, जिन्होंने समाज सेवा के लिए निरंतर प्रयास किए. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें अपना पुराना संघर्षी साथी बताते हुए कहा कि मुकुल रॉय का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है और पार्टी के संगठन को खड़ा करने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा. 


मुकुल रॉय मार्च से सितंबर 2012 तक देश के रेल मंत्री रहे और एक समय वह तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता माने जाते थे. 


हालांकि, 2017 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे और 2019 के लोकसभा चुनावों में बंगाल में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के पीछे उनकी रणनीति को मुख्य कारण माना गया था. 


2021 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जाने के बाद वह पुनः तृणमूल में लौट आए थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे सक्रिय राजनीति से दूर थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

9 मिनट पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

36 मिनट पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

41 मिनट पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

एक घंटा पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

एक घंटा पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट की अभिषेक बनर्जी को सख्त नसीहत- जजों पर टिप्पणी अनुचि

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP