बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कम्युनिस्टों के केरल में आधे से ज्यादा MLA करोड़पति !

C

CG Khabar

19 मार्च 2026, 08:16 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

ADR
ADR

नई दिल्ली । डेस्क: खुद को सर्वहारा और आम आदमी का प्रतिनिधि बताने वाली कम्युनिस्ट राजनीति के गढ़ केरल से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और केरल इलेक्शन वॉच के ताजा विश्लेषण के मुताबिक, केरल विधानसभा के आधे से अधिक विधायक अब 'करोड़पति' क्लब का हिस्सा हैं. 


रिपोर्ट के अनुसार, कुल 132 विधायकों में से 72 यानी 55 प्रतिशत विधायकों ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है. इन सभी विधायकों की संयुक्त संपत्ति 363.78 करोड़ रुपये के करीब है, जो राज्य की राजनीति में बढ़ते धनबल की ओर इशारा करती है.

विज्ञापन


आर्थिक आंकड़ों पर गौर करें तो माकपा (CPI-M) के 40 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं. हालांकि कांग्रेस और मुस्लिम लीग (IUML) जैसी पार्टियों में यह प्रतिशत क्रमश: 62 और 86 प्रतिशत है, लेकिन कम्युनिस्ट विचारधारा वाले राज्य में विधायकों की करोड़ों की औसत संपत्ति चर्चा का विषय बनी हुई है. 


रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि कांग्रेस के मैथ्यू कुझालनंदन 34 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर विधायक हैं. इसके विपरीत, माकपा के ही पी.पी. सुमोद राज्य के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक हैं, जिनके पास मात्र 9.9 लाख रुपये की संपत्ति है.


संपत्ति के साथ-साथ इन विधायकों की आपराधिक पृष्ठभूमि ने भी चिंताएं बढ़ा दी हैं. केरल के करीब 70 प्रतिशत विधायकों (92 विधायक) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. 


इसमें सबसे हैरान करने वाला आंकड़ा सत्ताधारी माकपा का है, जिसके 58 में से 43 विधायकों (74 प्रतिशत) पर केस चल रहे हैं. 


वहीं कांग्रेस के तो 90 प्रतिशत विधायक आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं. शिक्षा के स्तर पर 61 प्रतिशत विधायक ग्रेजुएट हैं, लेकिन महिला प्रतिनिधित्व के मामले में तस्वीर अब भी कमजोर है, क्योंकि सदन में केवल 8 प्रतिशत महिलाएं ही पहुंच पाई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

12 मिनट पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

27 मिनट पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

10 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

11 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

11 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP