सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

अमेरिका में 200 से अधिक अवैध ऑनलाइन फार्मेसी बंद

C

CG Khabar

05 फ़र. 2026, 09:28 AM 1 मिनट में पढ़ें 15

ऑनलाईन फार्मेसी
ऑनलाईन फार्मेसी

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत स्थित एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन (TCO) से जुड़ी 200 से अधिक अवैध ऑनलाइन फार्मेसी वेबसाइटों को बंद कर दिया है. 'ऑपरेशन मेल्टडाउन' के तहत की गई इस कार्रवाई में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 


जांच में सामने आया है कि ये वेबसाइटें बिना वैध नुस्खे के नकली और खतरनाक दवाएं बेच रही थीं, जिसके कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन


DEA के अनुसार, यह नेटवर्क खुद को अमेरिकी और FDA से मान्यता प्राप्त बताकर ग्राहकों को गुमराह कर रहा था, जबकि वास्तव में ये साइटें नशीले पदार्थों और फेंटानिल व मेथमफेटामाइन जैसी घातक सामग्री से बनी नकली गोलियों की तस्करी कर रही थीं. 


27 जनवरी को पूरे अमेरिका में की गई छापेमारी के दौरान पांच फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. 


DEA प्रशासक टेरेंस कोल ने बताया कि विदेशी तस्कर इंटरनेट की आड़ में अमेरिकी स्वास्थ्य प्रणाली का फायदा उठा रहे हैं. इस अभियान में भारत सरकार की कानून प्रवर्तन एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

21 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

एक दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक दिन पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

2 दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP