बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में मानसून सुस्त, गर्मी और उमस से लोग परेशान

छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस के चलते कई जिलों में 41 से 44 डिग्री तक तापमान

C

CG Khabar

08 जून 2025, 01:01 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

छत्तीसगढ़ में मानसून
छत्तीसगढ़ में मानसून

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में तापमान 41-44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है. मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से पिछले छह दिनों से कई जिलों में न तो बारिश हुई और न ही बादल छाए.


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिसके चलते मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा और बस्तर में अटक गया है.

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि रायपुर जैसे प्रमुख शहरों में पहली मानसूनी बारिश के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है.


मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 जून तक मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में दिन का तापमान 42-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.


हालांकि, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जैसे दक्षिणी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है. किसानों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसूनी हवाओं के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. तब तक, लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.


वहीं बारिश की स्थिति की बात करें तो शनिवार को बस्तर जिले के नानगुर में 20 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP