सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है

C

CG Khabar

16 जून 2025, 08:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है. बस्तर में ठहरे मानसून के आगे बढ़ने की पूरी अनुकूल परिस्थितियां निर्मित हो गई हैं. संभवता 18 से 19 जून तक मानसून रायपुर समेत पूरे प्रदेश में फैल जाएगा. 


मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार से राज्य के सभी जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन


रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं गरज चमक के साथ तेज हवा भी चलेगी.


रविवार की शाम राजधानी रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, भिलाई, बिलासपुर, पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में तेज बारिश हुई. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.


इस बीच बिलासपुर में बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई.


सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक निवासी 13 साल का अभिषेक ध्रुव अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था.


इस दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. तभी मैदान में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में अभिषेक आ गया है. 


रविवार को राजनांदगांव 39 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि दुर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से लेकर ऊपरी हवा तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं एक द्रोणिका रेखा पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए बंग्लादेश तक फैली है. जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है. 


जिसके प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन होने तथा 50-60 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.


इस दौरान गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और जांजगीर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. अन्य जिलों में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

11 मिनट पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

29 मिनट पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

41 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

7 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP