रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

मुजतबा खामेनेई हमले में गंभीर रूप से घायल, ब्रिटिश अखबार 'द सन' का दावा

C

CG Khabar

13 मार्च 2026, 01:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

मुजतबा खामेनेई
मुजतबा खामेनेई

नई दिल्ली । डेस्क: ब्रिटिश समाचार पत्र 'द सन' ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई अमेरिकी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 56 वर्षीय मुजतबा ने अपना एक पैर खो दिया है और उनके लीवर को भी गंभीर क्षति पहुंची है. दावा किया जा रहा है कि वह इस समय कोमा में हैं.


यह खबर ऐसे समय में आई है जब महज चार दिन पहले ही उन्हें उनके पिता, दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था. 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुजतबा का इलाज तेहरान के सीना यूनिवर्सिटी अस्पताल में चल रहा है, जिसे सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से घेर रखा है. 

विज्ञापन


उनकी देखरेख ईरान के स्वास्थ्य मंत्री और विशेषज्ञ चिकित्सक मोहम्मद रजा जफरगजानी के नेतृत्व में एक मेडिकल बोर्ड कर रहा है.


संदेह तब और गहरा गया जब 9 मार्च को ईरानी सरकारी मीडिया ने उन्हें 'जानबाज ऑफ रमजान' (एक घायल अनुभवी सेनापति) कहकर संबोधित किया. हालांकि, बुधवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि नए सर्वोच्च नेता सुरक्षित और स्वस्थ हैं. 


लेकिन ब्रिटिश अखबार ने तेहरान के एक डॉक्टर के हवाले से इस दावे को पूरी तरह नकार दिया है.


उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों ('ऑपरेशन लायंस रोर' और 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी') में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इस हमले में उनके परिवार को भी भारी नुकसान पहुंचा है. 


'द सन' के अनुसार, मुजतबा की पत्नी जहरा और उनके आठ वर्षीय बेटे बागेर की भी हमले में मृत्यु हो चुकी है, जबकि उनकी मां खोजास्तेह बागेरजादेह ने सोमवार को दम तोड़ दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

2 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

2 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

3 घंटे पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

3 घंटे पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

3 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'12 सालों का नुकसान और 1977 का पछतावा': सोनिया गांधी के बयानों से गरमाई देश की राजनीति

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP