मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

मोदी-शाह का नक्सल उन्मूलन में 'स्वर्णिम' योगदान- संतोष पांडेय

C

CG Khabar

06 दिस. 2025, 12:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

संतोष पांडे
संतोष पांडे

नई दिल्ली । डेस्क: लोकसभा में शुक्रवार को राजनांदगांव-कबीरधाम क्षेत्र से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ में 'लाल आतंक' को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति गहन कृतज्ञता व्यक्त की. उन्होंने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद, माओवाद, पत्थरबाजों तथा अर्बन नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष में पीएम मोदी और अमित शाह का नाम भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होगा.


सांसद पांडेय ने केंद्र सरकार की योजनाबद्ध और संगठित रणनीति की सराहना करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का आधुनिकीकरण, खुफिया तंत्र की मजबूती, तीव्र विकास कार्यों तथा जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हाल के वर्षों में स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में अपनाए गए 'सुरक्षा, विकास, विश्वास' मॉडल को न केवल उग्रवाद पर प्रभावी नियंत्रण का माध्यम बताया, बल्कि स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी करार दिया.

विज्ञापन


पांडेय ने जोर देकर कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मोबाइल नेटवर्क और रोजगार जैसे बुनियादी ढांचे के विस्तार ने उन क्षेत्रों की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है, जो लंबे समय से हिंसा और उपेक्षा का शिकार रहे थे. आज छत्तीसगढ़ शांति, प्रगति और विश्वास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर हो रहा है, जो एक सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है.


इस बयान से सदन में भाजपा सदस्यों ने तालियां बजाकर समर्थन जताया. सांसद पांडेय का यह वक्तव्य नक्सल प्रभावित राज्यों में शांति स्थापना के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला माना जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

5 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

5 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

5 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

6 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

6 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP