सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

'जातिगत जनगणना टालना चाहती है मोदी सरकार'- जयराम रमेश

C

CG Khabar

30 अप्रै. 2026, 07:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

जयराम रमेश
जयराम रमेश

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा इस महत्वपूर्ण कवायद को टालने की है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने एक साल पहले जातिगत गणना की घोषणा तो कर दी थी, लेकिन अभी तक इसके तौर-तरीकों का कोई ब्योरा साझा नहीं किया गया है. 


जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 5 मई 2025 को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सभी राजनीतिक दलों के साथ संवाद करने का आग्रह किया था, लेकिन इस पत्र का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.

विज्ञापन



जयराम रमेश ने सरकार के बदलते रुख पर सवाल उठाते हुए याद दिलाया कि 2021 में सरकार ने संसद में जातिगत जनगणना न कराने की बात कही थी और 2024 में प्रधानमंत्री ने इस मांग को 'अर्बन नक्सल' सोच बताया था. 


उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2025 को जब प्रधानमंत्री ने खुद जातिगत गणना की घोषणा की, तो उन्हें अपने पिछले बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए. 


कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि संविधान की प्रस्तावना में निहित सामाजिक-आर्थिक न्याय और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जातिगत जनगणना कराना अनिवार्य है. पार्टी ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर न तो विपक्षी दलों से चर्चा की गई और न ही विशेषज्ञों से कोई परामर्श लिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

5 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

7 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

8 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

8 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

12 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP