सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

केंद्र सरकार जाति जनगणना के लिए तैयार

C

CG Khabar

30 अप्रै. 2025, 02:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

जाति जनगणना
जाति जनगणना

नई दिल्ली | डेस्क : केंद्र सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का फ़ैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को राजनीतिक मामलों की मंत्रीमंडल की बैठक में इस बात पर निर्णय हुआ. कांग्रेस पार्टी ने सरकार के इस फ़ैसले का स्वागत किया है.


कांग्रेस नेता पिछले कई सालों से जाति जनगणना के सवाल पर सरकार को घेरते रहे हैं. उन्होंने कहा था कि सरकार को जाति जनगणना करवाना ही होगा.

विज्ञापन


बुधवार को सरकार की राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी में अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए.


बैठक में लिए फ़ैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने अगली जनगणना में जाति जनगणना कराने का निर्णय भी लिया है.


वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही जातिगत जनगणना का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि साल 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जातिगत जनगणना का भरोसा दिलाया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ.


कांग्रेस ने किया स्वागत

कांग्रेस पार्टी ने सरकार के इस फ़ैसले का स्वागत किया है. प्रवक्ता जयराम रमेश ने भी इस मामले पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है.


जयराम रमेश ने 9 अप्रैल को अहमदाबाद में हुए कांग्रेस सम्मेलन के प्रस्ताव की कॉपी पोस्ट करते हुए लिखा, "सामाजिक न्याय को लेकर यह बात कांग्रेस के हालिया प्रस्ताव में कही गई थी, जो 9 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद में पारित हुआ था. देर आए, दुरुस्त आए."


आरजेडी के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति जनगणना का मोदी सरकार पहले विरोध कर रही थी, लेकिन अब 'हमारे ही एजेंडे' पर चल रही है.


जातिगत जनगणना पर मोदी कैबिनेट के फ़ैसले पर तेजस्वी ने कहा, "विपक्ष की मांग का सरकार ने विरोध किया था.तब प्रधानमंत्री मोदी ने मना कर दिया था, पार्लियामेंट में भी इनके मंत्री मना कर रहे थे लेकिन सरकार को अब हमारी बात माननी पड़ी है. ये हमारी मांग है और ये हमारी जीत है."


तेजस्वी ने कहा,"जब नतीजे आएंगे तो हमारी मांग होगी कि पूरे देश के विधानसभा चुनावों में पिछड़े और अति पिछड़ों के लिए भी सीटें आरक्षित की जाएं. जितनी आबादी है उतनी भागीदारी होनी चाहिए.अब हमारी अगली लड़ाई ये ही होगी."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

एक घंटा पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

14 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

16 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

17 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

17 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP