मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी सदस्य रामधेर मज्जी ने किया समर्पण

C

CG Khabar

08 दिस. 2025, 07:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी
नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी

खैरागढ़ | संवाददाता: उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय सीपीआई माओवादी के वरिष्ठ नेता और सेंट्रल कमेटी सदस्य रामधेर मज्जी ने सोमवार को खैरागढ़ के कुम्ही गांव स्थित बकरकट्टा थाना परिसर में 11 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया. सभी नक्सलियों ने पुलिस के सामने अपने हथियार डाल दिए.


रामधेर मज्जी ने एक AK-47 राइफल के साथ सरेंडर किया. उनके साथ डिविजनल कमेटी सदस्य रैंक के चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम ने भी आत्मसमर्पण किया, जिनमें से दो के पास AK-47 और इंसास राइफल थीं.

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त एरिया कमेटी सदस्य स्तर के रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम ने भी हथियार सौंपे. इसी क्रम में पार्टी सदस्य स्तर के लक्ष्मी, शीला, योगिता, कविता और सागर ने भी सरेंडर किया. उनके कब्जे से AK-47, इंसास, SLR, .303 और .30 कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद हुए.


ये सभी नक्सली एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) स्पेशल जोनल कमेटी में सक्रिय थे, जिसकी पैठ तीन राज्यों के छह जिलों तक फैली थी.


एक दिन पहले रविवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने आत्मसमर्पण किया था. इनमें 62 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र उर्फ कबीर भी शामिल था.


इन 10 नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था. सरेंडर करने वालों में चार महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं. उन्होंने पुलिस को दो AK-47, दो इंसास राइफल, एक SLR, दो SSR, सात BGL सेल और चार वॉकी-टॉकी भी सौंपे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

5 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

5 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

6 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

12 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

12 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP