सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

BSNL के निजीकरण की संभावनाओं को मंत्री सिंधिया ने किया खारिज, बताया भारत की संपत्ति

C

CG Khabar

18 मार्च 2026, 03:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के विनिवेश या निजीकरण की कोई योजना नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार BSNL को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और इसकी तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर पूरा ध्यान दे रही है. 


सिंधिया ने सदन को आश्वस्त किया कि BSNL सरकारी स्वामित्व में ही रहेगी और यह भारत के लोगों की संपत्ति है, जो देश की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. 

विज्ञापन


दूसरी ओर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जानकारी दी कि सरकार ने BSNL के पुनरुद्धार के लिए 3.22 लाख करोड़ रुपये के बड़े पैकेज को मंजूरी दी है.


BSNL के 4G रोलआउट के बारे में जानकारी देते हुए दूरसंचार मंत्री ने कहा कि सरकार के पास अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से उपकरण खरीदने का आसान विकल्प था, लेकिन प्रधानमंत्री ने 'आत्मनिर्भर भारत' का साहसी रास्ता चुना. 


उन्होंने बताया कि अब भारत दुनिया का ऐसा पांचवां देश बन गया है जिसने अपनी स्वदेशी 4G डिजिटल स्टैक तकनीक विकसित की है. सिंधिया के अनुसार, भारत अब केवल सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूरसंचार उपकरणों के वैश्विक निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP