शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

मिडडे मील: भाजपा पर लगा 'शाकाहार थोपने' का आरोप

C

CG Khabar

24 जून 2026, 03:09 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

डेरेक ओ’ब्रायन
डेरेक ओ’ब्रायन

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में मिडडे मील से अंडे हटाए जाने की खबरों पर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है. तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त सचिव और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने इस मुद्दे को लेकर नवगठित भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार बच्चों को जरूरी पोषण से वंचित कर रही है और राज्य में जबरन 'शाकाहार थोपने' की कोशिश कर रही है.


दरअसल, यह विवाद सोमवार (22 जून) को पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता द्वारा पेश किए गए सरकार के पहले बजट के बाद शुरू हुआ. 

विज्ञापन


बजट भाषण में वित्त मंत्री ने घोषणा की थी कि राज्य की मिडडे मील योजना के तहत भोजन तैयार करने और उसके वितरण में 'इस्कॉन' (ISKCON) की मदद ली जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्कॉन के नए मेनू में अंडों की जगह पौधों से मिलने वाले प्रोटीन को शामिल किया जा सकता है.


इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सरकार को घेरा. उन्होंने लिखा, "चुनाव प्रचार के दौरान मछली खाने के तमाशे के बाद आखिरकार 'गुजरात जिमखाना' का असली चेहरा सामने आ गया है. बंगाल में नई भाजपा सरकार काम पर लग गई है."


डेरेक ओ'ब्रायन ने आगे तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों और प्रतिद्वंद्वियों पर तो राजनीति के लिए अंडे फेंके जा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ स्कूली बच्चों की थाली से अंडे गायब करके उन्हें पोषण से दूर किया जा रहा है. 


उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल इस तरह से शाकाहार थोपने की कोशिश को पूरी तरह खारिज करता है. फिलहाल इस विवाद पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुद्दे ने राज्य में एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

7 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

8 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

8 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

8 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

9 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP