सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में महापौर व पार्षदों का शपथ के दौरान जय श्री राम गान

रायपुर महापौर मीनल चौबे ने शपथ ग्रहण के दौरान मंच से जय-जय श्री राम कहा

C

CG Khabar

27 फ़र. 2025, 01:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

महापौर ने शपथ ग्रहण में ही जय श्री राम बोला
महापौर ने शपथ ग्रहण में ही जय श्री राम बोला

रायपुर | संवाददाताः  ईश्वर की शपथ लेते हुए संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने की बात करने के तुरंत बाद जय श्री राम का उद्घोष. 


यह दृश्य है रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित नव निर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ गृहण का. 

विज्ञापन


भाजपा की नवनिर्वाचित महापौर ने शपथ ग्रहण के दौरान ही आखिर में जय-जय श्रीराम बोलकर अपनी शपथ खत्म की. 


उन्हीं का अनुसरण करते हुए कई अन्य पार्षदों ने भी अपनी बारी आने पर जय श्री राम का नारा लगाया. 


कुछ ने इसी के साथ ही भारत माता की जय व जय श्री कृष्ण भी जोड़ने की कोशिश की. 


ऐसा लगा जैसे यह शपथ ग्रहण का हिस्सा हो. जबकि ऐसा नहीं है. 


जानकारों के मुताबिक शपथ ग्रहण के नपे-तुले शब्द ही हैं जो हर शपथकर्ता को पदभार ग्रहण करने से पहले संविधान की याद दिलाता है कि आपको संविधान के दायरे में रहकर काम करना है. 


देश की संप्रभुता व अखंडता बनाये रखते हुए अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना है. 


एक बात समझ से परे है कि जब महापौर ने शपथ की शुरुआत ईश्वर का नाम लेकर की तो उन्हें आखिर जय जय श्री राम कहने की क्या जरूरत थी.


इससे कई सवाल खड़े होते हैं. क्या उनकी नज़र में ईश्वर व जय श्री राम कहना अलग-अलग बात है.  या वह इस नारे के माध्यम से कोई अलग राजनीतिक संदेश देना चाहती हैं. 


कुछ भी हो यह संविधान के अनुरूप तो नहीं है कि आप संवैधानिक पद पर बैठने से पहले किसी धार्मिक नारे का उद्घोष करें. 


हमारा संविधान धर्मनिर्पेक्षता की बात करता है और संवैधानिक पदों पर बैठे हुए व्यक्तियों से यह अपेक्षा रखता है कि वह अपने धर्म का सार्वजनिक प्रदर्शन करने से बचें व पद की गरिमा बनाये रखें.


धर्म वैसे भी व्यक्तिगत चीज है. लेकिन पिछले एक दशक से देखा जा रहा है कि भारत की राजनीति में धार्मिक कार्यों का सार्वजनिक प्रदर्शन बढ़ गया है. 


इसका सबसे बड़ा रोल मॉडल प्रधानमंत्री मोदी खुद हैं. 


इसके बावजूद किसी जनप्रतिनिधि द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में संवैधानिक मूल्यों से इतर किसी धार्मिक नारे का उद्घोष उसकी संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठा पर सवाल खड़े करता है.


रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे शपथ ग्रहण से पहले नगर निगम दफ्तर को गंगाजल से शुद्धिकरण की बात भी कर चुकी हैं.


इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं को मानसिक शुद्धीकरण की जरूरत है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

5 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

6 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

10 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

10 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

10 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP