शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

मरवाही के जंगलों में भीषण आग: कागजों में 'कंट्रोल', हकीकत में खाक

C

CG Khabar

01 अप्रै. 2026, 03:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

जंगल में आग-मरवाही
जंगल में आग-मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । डेस्क: गर्मी की दस्तक के साथ ही मरवाही वनमंडल के जंगलों में आग का तांडव शुरू हो गया है. गौरेला रेंज के अंतर्गत आने वाले छिंदपानी, बेंद्रापानी, साल्हेघोरी और पंडरीपानी जैसे दर्जनों पहाड़ी इलाकों में आग ने विकराल रूप ले लिया है. 


आलम यह है कि छिंदपानी की पहाड़ियों से उठने वाला धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे न केवल बहुमूल्य वनस्पति बल्कि वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है.

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जंगल धधक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौके से सरकारी अमला नदारद नजर आ रहा है. 


स्थानीय स्तर पर विभाग के उन दावों की पोल खुलती दिख रही है, जिनमें हर गांव में फायर वाचर और चौकीदारों की तैनाती की बात कही गई थी. 


धरातल पर आग बुझाने के ठोस प्रयासों की कमी साफ झलक रही है. 


हालांकि, इस पूरे मामले पर मरवाही वन मंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद का कहना है कि विभाग पूरी तरह सतर्क है और स्थिति नियंत्रण में है. 


उन्होंने स्पष्ट किया कि जंगलों की निगरानी के लिए टीमें तैनात हैं और आग पर काबू पाने के लिए ब्लोअर जैसे आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है. अब देखना यह होगा कि विभाग के ये दावे धधकते जंगलों को कितनी जल्दी राहत पहुंचा पाते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

4 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

5 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

5 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP