मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

USTR द्वारा जारी भारत के नक्शे में PoK और अक्साई चिन शामिल, चीन-पाक को कड़ा संदेश

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 08:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

USTR Map
USTR Map

नई दिल्ली । डेस्क: भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत का एक नया मानचित्र जारी किया है, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर, पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारतीय क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया है. वाशिंगटन के इस कदम को सीधे तौर पर बीजिंग और इस्लामाबाद के लिए ट्रंप प्रशासन के कड़े कूटनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.


इससे पहले अमेरिका द्वारा जारी नक्शों में अक्सर PoK को विवादित या अलग हिस्से के रूप में दिखाया जाता था, जिस पर भारत ने हमेशा कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी. 

विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि नई दिल्ली की संप्रभुता का सम्मान करते हुए अमेरिका ने अब भारत के आधिकारिक रुख को मान्यता दी है. 


यह बदलाव न केवल दोनों देशों के बीच मजबूत होते रक्षा और सामरिक रिश्तों को दर्शाता है, बल्कि सीमा विवादों पर भारत के दावों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती भी प्रदान करता है.


व्यापारिक मोर्चे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया है. 


केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, इस समझौते से भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क घटकर 18 प्रतिशत रह जाएगा, जिससे कपड़ा, चमड़ा, प्लास्टिक और रसायन जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा. 


बदले में भारत भी अमेरिकी कृषि उत्पादों, जैसे सोयाबीन तेल और प्रसंस्कृत फलों पर आयात शुल्क कम करेगा. यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक विकास के साथ-साथ दक्षिण एशिया के भू-राजनीतिक समीकरणों को भी नया आयाम देने वाला साबित होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP