शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

माओवादियों ने फूंका ट्रक, यात्री बस को रोका

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने ट्रक पर लगाई आग

C

CG Khabar

06 जून 2025, 08:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

माओवादियों ने जलाया ट्रक
माओवादियों ने जलाया ट्रक

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ माओवादियों की हुई मुठभेड़ में सीसीपीआई माओवादी की सेंट्रल कमेटी के सदस्य नरसिम्हा चलम उर्फ सुधाकर उर्फ गौतम के मारे जाने के बाद देर शाम बीजापुर जिले के ही भैरमगढ़ थाना से करीब 5 किमी. की दूरी में धुसावड़ के पास नेशनल हाइवे -63में एक प्याज़ से भरे ट्रक को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया.


मौके पर ही नेशनल हाईवे में दोनों ओर से आ रहे वाहनों को कुछ देर तक रोक दिया. इन वाहनों में जगदलपुर से बीजापुर आ रही एक यात्री बस भी थी.

विज्ञापन


बस को करीब 30 मिनट तक माओवादियों ने रोके रहा. यात्रियों से और बस चालक से पूछताछ करने के बाद बस को जाने दिया गया.


इधर घटना की जानकारी लगने के बाद भैरमगढ़ पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और फायरब्रिगेड की मदद से आग लगाये गये ट्रक में काबू पाया.


मुस्तैदी के चलते प्याज से भरा ट्रक पूरी तरह से जल नहीं पाया, लेकिन सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया.


ट्रक चालक ने बताया कि करीब 10 से 12 नक्सली हाइवे में पहुंचे और वाहन से उन्हें उतारा और भाग जाने को कहा, जिसके बाद डीजल टैंक को फोड़कर ट्रक में डीजल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया.


दहशत का माहौल, इलाके में सर्चिंग बढ़ी

इधर घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि माओवादियों के संघम सदस्य की टीम ने इस घटना को अंजाम दिया है. जिनके पास हथियार भी मौजूद थे.


बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है. फिलहाल नक्सलियों ने यात्री बस में सवार यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है.


पूछताछ के बाद बस को छोड़ दिया गया. वहीं नेशनल हाईवे -63में आवागमन बहाल कर दिया गया है.े.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

3 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

3 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

9 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

16 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

16 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP