मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

माओवादियों ने कबूली ग्रामीणों की हत्या की बात

H

Hupendra Sharma

27 जून 2025, 07:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

माओवादी प्रेसनोट
माओवादी प्रेसनोट

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने दो ग्रामीणों को मारने की बात कबूल की है. माओवादियों ने एक प्रेसनोट जारी कर दोनों ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने की बात कही है.


माओवादी के गंगालूर एरिया कमेटी की तरफ से जारी किए गए प्रेसनोट में पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं. माओवादियों ने कहा है कि पुलिस ने गोपनीय सैनिक और स्माल टीम के तौर पर मृतकों को गांव में तैनात किया था. दोनों उनकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाते थे.

विज्ञापन


उन्हें जनअदालत लगाकर कई बार समझाइश दी गई थी. उसके बाद भी दोनों नहीं सुधरे. जिस वजह से दोनों को मौत की सजा दी गई है.


माओवादियों ने यह भी चेतावनी दी है कि इनकी तरह कोई दूसरा व्यक्ति भी काम करेगा, तो उसे भी यही सजा मिलेगी.  


ज्ञात हो कि बीजापुर जिले में पिछले दिनों माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी. दोनों ग्रामीण पामेड थाना क्षेत्र के सेंड्राबोर और आमपुर गांव के निवासी थे. 


इससे पहले बीजापुर के ही पेद्धाकोरमा गांव में माओवादियों ने तीन ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी. ग्रामीण मेडियाम जुंगू, मोडियाम सोमाल और माड़वी अनिल को जन अदालत लगाकर मार डाले थे.


माओवादियों ने इस हत्या के लिए पुलिस और कुछ ग्रामीणों को जिम्मेदार ठहराया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

3 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

3 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

3 घंटे पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

4 घंटे पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

4 घंटे पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP