गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

माओवादी देवजी का तेलंगाना में सरेंडर: मुख्यमंत्री ने की पुष्टि

C

CG Khabar

23 फ़र. 2026, 02:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

सीएम साय
सीएम साय

रायपुर । संवाददाता: नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है कि माओवादियों के 'सुप्रीम कमांडर' देवजी उर्फ थिप्परी तिरुपति ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. 


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि देवजी के साथ प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य मल्ला राजिरेड्डी उर्फ संग्राम ने भी सरेंडर किया है. देश से नक्सलवाद खत्म करने की 31 मार्च की समय सीमा से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम को माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा रणनीतिक और वैचारिक झटका माना जा रहा है.

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दो शीर्ष नेताओं के साथ 16 अन्य नक्सलियों ने भी तेलंगाना पुलिस के स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो के समक्ष घुटने टेके हैं, जिन्हें जल्द ही मीडिया के सामने पेश किया जा सकता है. 


इस बीच, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिए हैं कि तीन-चार अन्य शीर्ष माओवादी नेताओं के साथ भी सरेंडर के लिए बातचीत चल रही है. 


उन्होंने बताया कि संगठन के संस्थापक गणपति उर्फ मुप्पला लक्ष्मण राव अब पूरी तरह निष्क्रिय हो चुके हैं और उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है. 


उपमुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय सुरक्षा बलों द्वारा बनाए गए निरंतर दबाव को दिया और कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है. 


उल्लेखनीय है कि पिछले सात महीनों में यह दूसरे जनरल सेक्रेटरी का खात्मा है. 


इससे पहले मई 2025 में देवजी के पूर्ववर्ती बसवराजू को अबूझमाड़ में ढेर कर दिया गया था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 26 महीनों में बसवराजू सहित 22 शीर्ष माओवादी मारे जा चुके हैं और भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

एक घंटा पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

एक घंटा पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

17 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

21 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP