शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में 19 लाख की ठगी करने वाला प. बंगाल से गिरफ्तार

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 08:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

गिरफ्तार
गिरफ्तार

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो विदेशी मुद्रा और विदेश में होटल बुकिंग के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहा था. तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक मुख्य आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है. 


गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने लाखों रुपये की नकदी और एक महंगा आईफोन बरामद किया है.

विज्ञापन


ठगी का यह पूरा खेल टूर एंड ट्रैवल्स का काम करने वाले हरदीप सिंह होरा के साथ शुरू हुआ. 


जालसाजों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क कर खुद को हर्षित अग्रवाल बताया और अमेरिका व लंदन में होटल बुकिंग का झांसा देकर पीड़ित का विश्वास जीत लिया. 


इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को करेंसी टॉवर स्थित एक दफ्तर में मुलाकात के लिए बुलाया. वहां झांसे में लेकर आरोपियों ने हरदीप सिंह से 18,000 अमेरिकी डॉलर और 2,000 पाउंड ले लिए, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत करीब 19.47 लाख रुपये थी. रकम हाथ लगते ही आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गए.


मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी सुरागों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती की लोकेशन हावड़ा में मिली, जिसके बाद टीम ने वहां छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया. 


आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. दिलचस्प बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी पुराना हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. 


फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है और आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

10 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

10 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

10 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP