शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर की युवती को ब्लैकमेल करने वाला यूपी से गिरफ्तार

C

CG Khabar

18 जून 2026, 02:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

आरोपा गिरफ्तार-जगदलपुर
आरोपा गिरफ्तार-जगदलपुर

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला अंतर्गत जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए एक युवती को अपने जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो के दम पर ब्लैकमेल करने वाले उत्तर प्रदेश के एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है. बस्तर पुलिस की एक विशेष टीम ने यूपी के मऊ जिले में घेराबंदी कर आरोपी रवि कुमार राजभर (22 वर्ष) को हिरासत में लिया, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर लाकर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है. 


बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से नसीराबाद इलाके से आरोपी को उस वक्त धर दबोचा, जब वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से पीड़िता के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बरामद किए हैं, जिन्हें मामले में मुख्य साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है.


यह पूरा मामला जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहाँ पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. 


पीड़िता के मुताबिक, फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रवि कुमार से हुई थी, जो धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई. इसके बाद आरोपी युवती से मिलने के लिए विशेष रूप से जगदलपुर आया और शहर के ही एक होटल में बातचीत करने के बहाने ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. 


इसी दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे युवती का एक अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. 


इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धारा 64(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर तत्काल तफ्तीश शुरू की थी.


दर्ज शिकायत के अनुसार, होटल की इस घटना के बाद आरोपी का हौसला बढ़ गया और वह उस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाने लगा. जब युवती ने प्रताड़ना से तंग आकर उससे मिलने और उसकी बातें मानने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी उसे बदनाम करने की नीयत से वीडियो को सार्वजनिक करने की सीधी धमकियां देने लगा. 


इस घटना के बाद से ही आरोपी रवि कुमार राजभर अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार चल रहा था और उत्तर प्रदेश में अपने मूल निवास स्थान पर भी रुकने के बजाय लगातार ठिकाने बदल रहा था. बस्तर पुलिस की मुस्तैदी और सटीक सूचना तंत्र के कारण आखिरकार आरोपी को कानून के शिकंजे में ले लिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

6 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

6 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

12 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

19 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

19 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP