मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

भाजपा के पार्टी संविधान में ही धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शामिल-खड़गे

C

CG Khabar

07 जुल. 2025, 10:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

खड़गे
खड़गे

रायपुर | संवाददाता: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि भाजपा ने अपनी पार्टी के संविधान में तो धर्मनिरपेक्षता को भी रखा है और समाजवाद को भी. लेकिन आरएसएस के नेता संविधान से धर्मनिरपेक्षता को हटाने की बात कह रहे हैं. खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी दो टांगों से चल रहे है, एक टांग टीडीपी है और दूसरी टांग बिहार के नीतीश कुमार हैं. इनमें से किसी ने लात मार दी तो मोदी सरकार गिर जाएगी.


मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को रायपुर में कांग्रेस पार्टी की किसान, जवान, संविधान सभा में बोल रहे थे. दो दिनों से ही रही बारिश के बीच आयोजित इस सभा में भारी संख्या में कांग्रेसी नेता और समर्थक उपस्थित थे.

विज्ञापन


खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने का काम, डराने का काम कर रही है. लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मर-मिटने को तैयार हैं.


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकाल की योजनाओं को बंद कर दिया गया. लेकिन राज्य की भाजपा सरकार ने शराब की 67 नई दुकानें खोली. भाजपा अपने समर्थकों के साथ मिलकर नकली शराब बेचने का काम रही है.


मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस का जब अधिवेशन चल रहे थे, उसी दौरान मोदी सरकार ने कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की कोशिश की. ईडी और आयकर विभाग के छापे डाले गए.


उन्होंने कहा कि भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को फंसाने की कोशिश की. लेकिन मिला कुछ नहीं. खड़गे ने कहा कि आकाश में चील उड़ रही हो तो भाजपा के लोग बताते हैं कि भैंस उड़ रही है.


कांग्रेस अध्यक्ष ने जल जंगल जमीन बचाने की आह्वान करते हुए कहा कि अमित शाह बार-बार छत्तीसगढ़ क्यों आते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि वे उद्योगपतियों के लिए खनिज खोदने के लिए, जंगल काटने के लिए आ रहे हैं.


खड़गे ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर हमला करते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री तो ऐसे हैं कि जिन्हें अमित शाह और नरेंद्र मोदी द्वारा खड़े होने को बोला जाता है तो खड़े होते हैं, बैठने के लिए कहा जाए तो बैठ जाते हैं.


खड़गे ने कहा कि यहां उद्योगपति छत्तीसगढ़ को लूटने के लिए आ रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP