शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

मलाइका अरोड़ा के 2 योग! पाएं छरहरी काया, बढ़ाएं इम्युनिटी

C

CG Khabar

02 दिस. 2025, 07:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

योगासन
योगासन

मुंबई । डेस्क: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और मोहक फिगर के लिए हर तरफ चर्चा में रहती हैं. उनकी छरहरी कमर और टोन्ड बॉडी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए भी ईर्ष्या का विषय है. अगर आप भी मलाइका जैसी फैट-फ्री काया चाहती हैं, तो यह मुश्किल नहीं है.


मलाइका और उनकी फिटनेस ट्रेनर वंशिका पांडे ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दो तरह के योगासनों को मिलाकर अभ्यास करने का तरीका बताया है, जिससे वजन तेजी से कम होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) भी बढ़ेगी.

विज्ञापन


विन्यास योग (Vinyasa Yoga): यह आसन श्वास-प्रश्वास के साथ-साथ शरीर की हर मांसपेशी को कसरत कराता है. यह पाचन शक्ति बढ़ाता है, वजन कम करता है, मानसिक तनाव घटाता है और एकाग्रता (कंसंट्रेशन) दोगुनी करता है.


शिवानंद योग (Sivananda Yoga): यह पूरे शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, मांसपेशियों और नसों की कार्यक्षमता बढ़ाता है और चयापचय दर में सुधार करता है.


इन दोनों आसनों को एक के बाद एक करने से तेजी से वजन कम होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है.


मलाइका के बताए गए अभ्यास में सर्वांगासन, अधोमुख श्वानासन और चतुरंग दंडासन शामिल हैं:


सर्वांगासन (Shoulder Stand): पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं. हथेलियों से पीठ को सहारा दें, जिससे गर्दन से पैर तक शरीर एक सीधी रेखा में रहे. ठोड़ी छाती से लगी रहे. अब धीरे-धीरे एक पैर नीचे लाएं, जबकि दूसरा ऊपर ही रहे. सामान्य श्वास लेते हुए 30 सेकंड रुकें, फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं.


अधोमुख श्वानासन (Downward-Facing Dog Pose): हाथों और घुटनों के बल बैठें (जैसे रेंगते हुए). अब कमर और पीठ सीधी करते हुए उठाएं. हथेलियां जमीन पर रहें, पीठ ऊपर की ओर और पैर के तलवे जमीन को छूते रहें. शरीर 'V' अक्षर जैसा दिखना चाहिए.


चतुरंग दंडासन (Four-Limbed Staff Pose): मैट पर पेट के बल लेटें. दोनों कोहनियों के बल धीरे-धीरे शरीर उठाएं. पैर का भार अंगूठे पर रहेगा. शरीर को सीधा और तना हुआ रखें. कोहनियों को शरीर के पास 90 डिग्री के कोण पर रखें और हथेलियां फर्श को छूती रहें. अब धीरे-धीरे शरीर नीचे लाएं ताकि छाती फर्श को छू सके, फिर वापस पहली स्थिति में आ जाएं.


यह अभ्यास न केवल आपको मलाइका जैसी छरहरी और फिट बॉडी पाने में मदद करेगा, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएगा. (Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करीना कपूर
रचना संसार

शाही दिवाली लुक में 'आयतुल कुर्सी' वाले पेंडेंट पर करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस

21 घंटे पहले

टाइगर श्रॉफ- बॉलीवुड
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए एडवाइजरी जारी

2 दिन पहले

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

6 दिन पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

1 सप्ताह पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

1 सप्ताह पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP