रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 13 लाख का गांजा जब्त

C

CG Khabar

03 अग. 2026, 04:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

गांजा जब्त-जांजगीर
गांजा जब्त-जांजगीर

जांजगीर । संवाददाता: जांजगीर-चांपा जिले की बिर्रा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 13 लाख रुपये मूल्य का 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तस्करों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.


मिली जानकारी के मुताबिक, बिर्रा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है, जिसकी राह आसान करने के लिए एक बाइक सवार आगे-आगे पायलटिंग कर रहा था. 

विज्ञापन


इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भटगांव-बसंतपुर मार्ग स्थित महानदी पुल के पास रणनीति बनाकर घेराबंदी की. संदिग्ध वाहनों को रोककर जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से दो बोरियों में भरकर रखा गया 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ.


मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान जैजैपुर निवासी विजय बघेल व उत्तम चंद्रा, देवरहटा निवासी भूरी बाई और महासमुंद जिले के सरायपाली निवासी सब्या शर्मा के रूप में हुई है. 


पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

44 मिनट पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

55 मिनट पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

एक घंटा पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP