रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

महुआ मोइत्रा ने EC की IT प्रमुख सीमा खन्ना के खिलाफ दर्ज कराई पुलिस शिकायत

C

CG Khabar

01 अक्टू. 2026, 07:54 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

सीमा खन्ना
सीमा खन्ना

नई दिल्ली । डेस्क: महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद अब चुनाव आयोग की वरिष्ठ अधिकारी और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग की प्रमुख सीमा खन्ना के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. कृष्णनगर से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में सीमा खन्ना के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. 


महुआ मोइत्रा के अनुसार, थाने के प्रभारी अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की कानूनी संभावनाओं की जांच की जाएगी. पुलिस ने इस प्रक्रिया के लिए 5 अक्टूबर तक का समय मांगा है, जिसके बाद प्रगति की जानकारी लेने के लिए वह 6 अक्टूबर को पुनः थाने जाएंगी.

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग के भीतर आईटी प्रणाली के बढ़ते केंद्रीयकरण का गलत इस्तेमाल मतदाता सूचियों में हेरफेर करने के लिए किया जा रहा है. हाल ही में एक प्रमुख समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की खोजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया गया कि आयोग के भीतर इस व्यवस्था को लेकर आंतरिक मतभेद उजागर हुए थे. 


इस रिपोर्ट में चुनाव आयुक्तों द्वारा मतदाता सूची प्रबंधन के केंद्रीयकरण और 'ईसीआईनेट' सॉफ्टवेयर के माध्यम से चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (ERO) के अधिकारों को सीमित करने पर सवाल उठाए गए थे. आयोग के आईटी ढांचे को नियंत्रित करने में सीमा खन्ना की भूमिका को लेकर भी अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी.


शिकायत में गोवा का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जहाँ तकनीकी कमियों और सॉफ्टवेयर में संशोधन की अनुमति न मिलने के कारण 97 योग्य नागरिकों के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जा सके. 


आरोप है कि सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अधिकारियों द्वारा प्रणाली में 'रोलबैक' का विकल्प उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित रह गए. महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि आयोग का सॉफ्टवेयर ढांचा मतदाता डेटा को प्रभावित करने के लिए बैकएंड से नियंत्रित किया जा रहा है.


पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आरोप लगाया है कि सीमा खन्ना और आयोग के शीर्ष अधिकारी मिलकर चुनावी प्रक्रियाओं की निष्पक्षता को प्रभावित कर रहे हैं. पार्टी का कहना है कि मतदाता सूचियों से लाखों योग्य मतदाताओं के नाम हटाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुचित उपयोग के पीछे दिल्ली से दिए जा रहे निर्देश काम कर रहे हैं.


इससे पूर्व, महुआ मोइत्रा ने 24 सितंबर को इसी थाने में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी शिकायत दी थी और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. हालांकि, पुलिस ने उस समय तत्काल एफआईआर दर्ज करने में असमर्थता जताई थी. अब सीमा खन्ना के खिलाफ दी गई इस नई शिकायत से चुनाव आयोग के कामकाज और उसकी तकनीकी प्रणालियों की पारदर्शिता पर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PIA
देश-विदेश

पाकिस्तान: आम जनता बदहाल, एलीट क्लास का विदेश पलायन और सेना का दबदबा

एक घंटा पहले

ABVP- लद्दाख विश्वविद्यालय के लेह परिसर छात्र संघ चुनाव में जीत
देश-विदेश

लेह कैंपस चुनाव में ABVP के 5 सीटों पर कब्ज़े से BJP गदगद, लद्दाख के नेता हैरान

2 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

बंगाल SIR अपीलीय न्यायाधिकरण: न्यायमूर्ति बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

2 घंटे पहले

गदी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्यौता- इज़राइल
देश-विदेश

नेतन्याहू का दांव पस्त: राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने गदी आइजनकोट को दिया सरकार बनाने का न्योता

2 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

12 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP