गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

महासमुंद: बाल प्रेक्षण गृह से 8 बाल अपचारी फरार

C

CG Khabar

03 अग. 2026, 02:05 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

महासमुंद बाल प्रेक्षण गृह
महासमुंद बाल प्रेक्षण गृह

महासमुंद । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक सरकारी बाल प्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के आठ बाल अपचारी खिड़की की सलाखें उखाड़कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद भागे हुए किशोरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रेक्षण गृह की है. पुलिस गश्ती टीम ने रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच केंद्र का निरीक्षण किया था, तब तक सब कुछ सामान्य था. पुलिस का अनुमान है कि 14 से 17 वर्ष की आयु के इन किशोरों ने तड़के 3 बजे के बाद इस वारदात को अंजाम दिया. 

विज्ञापन


घटना के समय केंद्र में कुल 27 बाल अपचारी मौजूद थे, जबकि सुरक्षा के लिए एक वाचमैन और एक हाउस फादर रात की ड्यूटी पर तैनात थे.


प्रेक्षण गृह की अधीक्षिका अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि फरार बाल अपचारियों में महासमुंद के सरायपाली और पड़ोसी राज्य ओडिशा के कालाहांडी से दो-दो, जबकि महासमुंद शहर, गरियाबंद के फिंगेश्वर, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी के कुरुद से एक-एक किशोर शामिल हैं. 


इनमें से तीन आबकारी कानून के तहत, दो चोरी, एक दुष्कर्म और एक एनडीपीएस (मादक पदार्थ) कानून के मामलों में निरुद्ध थे.


शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन बाल अपचारियों ने कमरे की खिड़की में लगी लोहे की रॉड उखाड़ी और वहां से रफूचक्कर हो गए. 


राज्य में प्रेक्षण गृहों से बाल अपचारियों के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले 13 जुलाई को बिलासपुर के 'प्लेस ऑफ सेफ्टी' से चार बाल अपचारियों ने गार्ड का गला घोंटकर भागने की कोशिश की थी, वहीं 23 जून को सरगुजा के प्रेक्षण गृह से भारी बारिश और बिजली कटौती का फायदा उठाकर 11 किशोर फरार हो गए थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

7 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

7 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP