मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

महानदी जल विवाद: ट्रिब्यूनल में सुनवाई 28 सितंबर तक टली

C

CG Khabar

18 सित. 2026, 02:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

महानदी जल विवाद
महानदी जल विवाद

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच वर्षों से चले आ रहे बहुचर्चित महानदी जल विवाद को अब बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. जल विवाद ट्रिब्यूनल में इस मामले की सुनवाई 28 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है. दोनों राज्यों के बीच सकारात्मक चर्चाओं और आपसी समझ के माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.


इस महत्वपूर्ण सुनवाई से पहले 21 सितंबर को केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होने जा रही है. इसमें दोनों राज्यों की तकनीकी टीमों के बीच जल बंटवारे के आधार और ब्लूप्रिंट को लेकर विस्तृत चर्चा होगी. इससे पहले भी दोनों पक्षों की तकनीकी टीमें दो बार बैठक कर चुकी हैं.

विज्ञापन


ओडिशा के एडवोकेट जनरल पीतांबर आचार्य ने ट्रिब्यूनल को जारी प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि कानूनी लड़ाइयों या अदालती कार्यवाहियों से कभी अंतर्राज्यीय जल विवादों का स्थायी समाधान नहीं निकला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ओडिशा के हितों की पूर्ण सुरक्षा करते हुए इस विवाद को भाईचारे और साझेदारी की भावना के साथ सुलझाया जा रहा है.


केंद्र सरकार, गृह मंत्री, जल संसाधन मंत्री और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सकारात्मक रुख के चलते इस लंबे समय से अटके विवाद के जल्द ही एक सर्वमान्य समाधान पर पहुंचने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

36 मिनट पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

58 मिनट पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

7 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

7 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

8 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP