सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा के 10 श्रद्धालुओं की प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. सभी लोग एक बोलेरो में सवार हो कर महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे.

C

CG Khabar

15 फ़र. 2025, 04:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा के 10 श्रद्धालुओं की प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. सभी लोग एक बोलेरो में सवार हो कर महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे.


मृतकों में कोरबा और जांजगीर-चांपा के रहने वाले ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू शामिल हैं.

विज्ञापन


इस दुर्घटना में 19 लोग घायल भी हुए है, जिन्हें रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है.


पुलिस के अनुसार देर रात ढ़ाई बजे के आस पास कोरबा से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो, मेजा थानांतर्गत मनु का पूरा गांव के पास एक बस से टकरा गई. बस में सवार यात्रियों का दावा है कि बोलेरो की गति बहुत तेज़ थी. बस के ड्राइवर ने ब्रेक भी लगाया लेकिन तब तक सामने से तेज़ गति से आ रही बोलेरो बुरी तरह बस से टकरा गई.


यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो पूरी तरह से पिचक गई. बोलेरो में सवार कुछ लोग सड़क पर फिंका गए और मौके पर ही सभी 10 लोगों की मौत हो गई.


इस दुर्घटना में बस में सवार 19 लोग घायल हुए हैं. बस में सवार लोग कुंभ स्नान के बाद बनारस जा रहे थे. बस में सवार लोग मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

8 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

12 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

12 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

13 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP